श्री शिरडी सांई बाबा मंदिर की भव्य  पालकी यात्रा हनुमान मंदिर मसौली से चलकर सांई धाम बाबा के दरबार पहुचीं।श्

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली, बाराबंकी ।विगत कई वर्षों की भांति जनपद के ग्राम अमदहा स्थिति श्री शिरडी सांई बाबा मंदिर की भव्य  पालकी यात्रा हनुमान मंदिर मसौली से चलकर सांई धाम बाबा के दरबार पहुचीं।श्री शिरडी साईं बाबा महोत्सव के द्वितीय दिन भव्य पालकी शोभायात्रा हनुमान मंदिर मसौली से चलकर श्री शिरडी साईं  धाम अमदहा को  सांई भक्तों द्वारा  ले जायेगा।जगह -जगह पर पालकी यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा से पूर्व हनुमान मंदिर पर सांई भक्तों ने पूजा अर्चना की ।पालकी यात्रा में मसौली ,कोटवा ,अमदहा , ज्योरी, मेंढिया सहित अन्य गांवों की महिलाओं, बच्चे एवं बुजुर्गों ने शामिल होकर  डीजे की धुन पर  ॐ सांई राम,शिरडी वाले बाबा ने बुलाया है ,कंधा लगाकर बोलो जय साईं नाथ की, साईं नाथ तेरे हजारों हाथ, एक फकीरा आया शिरडी गांव में जा बैठा वह नीम की ठंडी छांव में, शिरडी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पर सवाली, लगन साईं से लगाए रखना, डोरी हाथ तुम्हारे साईं नाथ हमारे, शिरडी से आया साईं नाथ
इत्यादि भजनों को गाजे-बाजे के साथ गाते व  थिरकते नजर आये। सांई भक्तो के द्वारा शोभायात्रा के दौरान अबीर गुलालके साथ फूलों की होली भी खेली गई। पीलीभीत के  झांकी कलाकारों द्वारा शिव तांडव इत्यादि की  मनोरम झांकियों के द्वारा क्षेत्रीय जनता का मनमोह लिया गया। इस मौके पर  विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्माअयोध्या प्रसाद नाग ,पंकज नाग ,शायमा चरण गुप्ता, सोनू जैन, अनिल सैनी ,सजंय मौर्या, राहुल वर्मा, संजय नाग,जीतू नाग, गुड्डू मौर्या, संतोष मौर्या, चुन्नू मौर्या, प्रवेश मौर्या,सत्यम गुप्ता, आशू मौर्य,कपिल मौर्य, बलजीत सिह,अनिल सहित तमाम साईं भक्तों ने पालकी यात्रा  हाजिरी लगाई और  सुरक्षा व्यवस्था में  सब इंस्पेक्टर शिव अंजोर मिश्रा, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी ड्यूटी पर   मुस्तैद रहे।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!