सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवा देना हमारा प्रथम लक्ष्य डॉ प्रशांत त्यागी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
सहसवान। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभावसर पर देश का सबसे बड़े स्वास्थ्य शिविर के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर प्रशान्त त्यागी के नेतृत्व में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्साअधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी ने कहा सरकार की नीतियों के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जनमानस को देना हमारा दायित्व है उन्होंने कहा कि हमें सरकार की नीतियों के अनुरूप बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा जनमानस को देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी है I स्वास्थ्य शिविर की प्रबन्धन व्यवस्था देख रहे एन एम ए सय्यद अशफाक अली नें कहा किे भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्वास्थ्य सेवा व अन्य सरकारी लाभकारी योजनाओं से सीधे जनमानस को लाभान्वित कर रही हैं। जिससे जनता लाभान्वित की हो रही है I
शिविर में 230 लोगों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिसमें mp6 एचबी 5 हेमोग्लोबिन 7 टीवी 50 रोगियों को चिन्हित किया गया चिन्हित किए गए रोगियों को दवाइयों का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें टिप्स दिए गए I
X-ray टेक्निशियन कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने के उपरांत रोगियों से दवाइयों का किस प्रकार प्रयोग किया जाए तथा स्वास्थ्य के प्रति कैसे हम सतर्क एवं सजग रहे इसके बारे में विस्तार से बताया I स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान कार्ड, परिवार नियोजन, जननी सुरक्षा योजना, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना व अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी भी दी गई व शिविर में परिवार कल्याण, कुष्ठ रोग,क्षयरोग आदि के वृहद स्टाल लगाये गये थे शिविर में डाक्टर विक्रम सिरोही,डाक्टर मिनाक्षी सिंह, डॉक्टर आमिर हुसैन, डाक्टर पियूष यादव,डाक्टर मोहम्मद आकिल, डाक्टर शगुफ्ता राशिद, डाक्टर अब्दुल हकीम, डाक्टर सुमन्त माहेश्वरी,डाक्टर प्रीति माहेश्वरी के द्वारा विभिन्न मरीजों का इलाज किया गया व फार्मेसिस्ट शिवेन्द्र, जितेन्द्र व शमशाद द्वारा दवा भी वितरित किया गया व लैब में जाॅच भी की गई। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य के समस्त स्टाफ प्रदीप सक्सेना केके सलीम ब्रह्मपाल सिंह आदि का भी विशेष सहयोग रहा I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

