सीएचसी कोठी पर स्वास्थ शिविर का आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
कोठी, बाराबंकी। सिद्धौर ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी पर स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने किया यहां आने वाले मरीजों की जांच कर दवाई निशुल्क वितरित की गई। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी पर सामाजिक न्याय सप्ताह स्वास्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने स्वास्थ शिविर का उद्घाटन किया हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत का स्वास्थ्य परीक्षण सीएचसी के डॉक्टर मनीष कुमार राय ने किया इसमें क्षेत्र से आए 117 लोगों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर तथा लैब से जांच करवा कर वहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को देखा और दवाई वितरित की। डॉ मनीष कुमार राय ने बताया कि यहाँ आये समस्त मरीजो की जांच परीक्षण कर सारी दवाइया निशुल्क अस्पताल से दिलाई गई है। इस मौके पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी के अधीक्षक डा संजीव कुमार डॉ मनीष कुमार राय डॉक्टर अखिलेश चौधरी डॉ सुरेंद्र एलटी गोपाल संध्या सिंह किरण यादव सविता जीशान सरवन आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

