फ्री डेंटल कैंप में बच्चों के दांतों का हुआ चेकअप चिकित्सकों ने बच्चों को ब्रश करने का सही तरीका बताया

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल की तरफ से विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बालाजी ग्रुप आफ़ स्कूल्स एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में फ्री डेंटल कैंप का आयोजन बालाजी का बचपन स्कूल सत्यप्रेमी नगर में किया गया इस कैंप में डॉ चारू टंडन, डॉ कुमार आदित्य, डॉ सत्यमित्रा, डॉ अजीत प्रताप सिंह, डॉ अतुल कुमार वर्मा, डॉ विनय कुमार आदि चिकित्सक ने अपना योगदान दिया। बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल के प्रबंधक अंकुर माथुर ने बताया कि इस कैंप में लगभग 500 विद्यार्थियों का फ्री डेंटल चेकअप किया गया, चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों को दांतों को स्वस्थ कैसे बनाए रखें इसकी सलाह दी और ब्रश करने का सही तरीका भी बताया साथ ही साथ अध्यापिकाओं का भी फ्री डेंटल चेकअप करवाया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सविता कौर, निखत परवीन एवं श्रीमती भारती माथुर ने सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर श्रीमती अल्पना कौर एवं अध्यापिका शगुन रस्तोगी, झील सोनी, शिल्पी वैश्य, भूमि जयसवाल, साजिदा खातून एवं आशीष चौरसिया मौजूद थे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!