लापता परिवार को डायल-112 ने परिजनों से मिलाया
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। 30 मार्च को ग्राम बंधौली, थाना जहंागीराबाद की रहने वाले युवती अवसाद ग्रस्त होने के कारण दो बच्चों सहित रास्ता भटक गई। वह कुछ बताने में असमर्थ नजर आई। परिवार भटककर टोल प्लाजा, शहाबपुर, थाना मसौली, बाराबंकी के क्षेत्र में पहुंच गया। तब लोगों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद एस.आई. देवेन्द्र प्रताप सिंह, महिला कां0 डिम्पल, चालक बृजेश कुमार परिवार को लेकर जिला अस्पताल में बने वुमेन सेन्टर ले गये लेकिन रात्रि ज्यादा होने व बच्चों के कारण सेन्टर से वापस कर दिया गया। उसके बाद पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद लोगों से जानकारी की किन्तु कुछ पता नहीं चला। उसके बाद मौके पर भीड़ व डायल 112 के सिपाहियों को देकर उधर से गुजर रहे पत्रकार परवेज रजा और अब्दुल मुईद ने पहुंचकर मौके पर पूरी जानकारी की तो पता चला कि यह महिला बंधौली ग्राम की है, इसके बाद कादिरपुर चौराहा स्थित सी.एच.सी. संचालक आनन्द वर्मा को फोन करके उक्त परिवार की पहचान करवाई गई और उसके घर सूचना भेजकर परिवार वालों को थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी बुलाकर पति इस्लाम को पत्नी व बच्चें सुपुर्द किये गये। पति ने अपने बिछड़े हुए परिवार को पाकर काफी प्रसन्नता प्रकट किया और पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

