चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। गांव की समस्या का गांव में ही समाधान के लिए विकास खंड क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों जगदीशपुर और तुरकानी में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। ग्राम पंचायत जगदीशपुर के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान रेखा रावत की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे सामुदायिक शौचालय व्यक्तिगत शौचालय प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास विधवा पेंशन आदि योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्यवाई के संबंध में बताया और साथ ही पात्र अपात्र के मानक भी बताए। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उन्हें कार्यवाही रजिस्टर पर दर्ज करवाया। ग्रामीणों ने नारायणपुर पंचायत भवन के पास माइनर पर पुलिया निर्माण और पंचायत भवन से मोहरिया तक नहर पटरी पर इंटरलॉकिंग निर्माण कराए जाने की मांग किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत तुरकानी में ग्राम प्रधान ऐनुल अंसारी की अध्यक्षता एवं पंचायत सचिव धर्मेंद्र वर्मा के संयोजन में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर कृषि विभाग से राहुल वर्मा, आंगनबाड़ी बीना श्रीवास्तव, आशा बहू रोशन जहां, सरस्वती देवी, रोजगार सेवक अशोक कुमार, सतीश चंद्र आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।  शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!