गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही भाजपा सरकार: शरद सीएचसी पर हुआ स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्थापना दिवस सेवा सप्ताह के अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक रामनगर शरद अवस्थी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर शिविर में दर्जनों लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। उद्घाटन के उपरांत पूर्व विधायक ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए तमाम जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लोगों की 36 प्रकार की जांचे मुफ्त की जा रही है। वही आयुष्मान कार्ड बनाकर 5 लाख तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, तुषार निगम, जिला मंत्री रामसागर कनौजिया, अमित पाण्डेय, प्रहलाद कुमार, विमल कुमार, विजय अवस्थी, बलवंत प्रजापति, प्रधान संघ अध्यक्ष विकेश वर्मा, राम सिंह वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

