मोहम्मदपुर खाला, बाराबंकी। शौच करने गया व्यक्ति पैर फिसलने से नहर में डूबा गया। स्वजन उसे एक निजी अस्पताल को ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसें मृत घोषित कर दिया। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चंदूरा पंचायत के निवासी सियाराम (40 वर्षीय) पुत्र स्व. राम मनोरथ गल्ला व्यवसाई था, और गांव-गांव में अनाज खरीद करके उसको व्यापारी के हाथ बेच देता था। शुक्रवार को भी वह फतेहपुर थाना के गुरुसेल गांव में अनाज खरीद के सिलसिले में गया था। तभी उसको शौच की आशंका हुई। तो वह फतेहपुर थाना अंतर्गत देवखरिया गांव के निकट होते हुए गुजरीं शारदा सहायक दो नहर के किनारे शौच को चला गया। तभी उसका पैर फिसल गया।तो वह पानी में डूब गया किसी ने इस घटना की सूचना स्वजनों को दी। वहीं मौके पर पहुंचे परिजन उसे घटनास्थल से कुछ दूरी करीब तीन किमी आगे जा कर निकला। उसके बाद उसे फतेहपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतक को घर ले आए। जबकि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है, और न ही अंतिम संस्कार किया है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
Related Posts

