बड़ा मंगल के भंडारों ने मिटा दी दलीय दूरियां

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। ज्येष्ठ के तीसरे बड़े मंगल पर जिले में दलीय दूरियों को भंडारों ने मिटा दिया। मंगलवार को जनपद में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर धर्म, जाति, सम्प्रदाय और सियासी दलों के बीच कीे दूरियों को मिटाकर सौहार्द की मिसाल कायम की। कुछ दिनों पहले जहां नगर निकाय चुनाव के चलते विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता एक दूसरे पर छींटाकशी करते दिख रहे थे, वहीं चुनाव बाद सभी सियासी दलों के नेता एक साथ भंडारों में सहयोग करते नज़र आ रहे है। यही लोकतंत्र की सच्ची तस्वीर है। जेष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर सिविल लाइन देवा रोड स्थित भाजपा नेता पंकज गुप्ता उर्फ पंकी के नेतृत्व में श्री हनुमान सेवा समिति के द्वारा 15 वाँ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता अरविंद सिंह गोप ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक सुरेश यादव उर्फ धर्मराज यादव, पूर्व एमएलसी राजेश यादव (राजू), भाजपा नेता अर्चना श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक सिंह कुशमेश, भाजपा पूर्व एमएलसी हरगोबिंद सिंह आदि उपस्थित रहे। इस दौरान श्री गोप ने भाजपा नेता पंकज गुप्ता पंकी के संग भक्तों को प्रसाद बांटा। इससे पहले श्री गोप ने नाका पैसार मौर्या मार्केट में भूपेंद्र सिंह बबलू और राजेश मौर्य एवं देवा रोड पर पंकी गुप्ता के आवास पर और आनंद भवन स्कूल के सामने शर्मा टिंबर पर सभासद शिवा शर्मा द्वारा आयोजित भंडारे सहित कई अन्य भंडारों में पहुंचकर प्रदास बांटा। भंडारों में राष्ट्रीय सचिव के साथ सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद पूर्व विधायक राम गोपाल रावत पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह अजय वर्मा बबलू जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान सभासद ताज बाबा पूर्व सभासद मोहम्मद आसिफ संतोष रावत आदि प्रमुख लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!