हक दो साइकिल यात्रा के सहसवान पहुंचने पर विद्युत व रसोईया कर्मियों ने फूल माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान । भारत वर्ष में निविदा/संविदा मजदूर,कर्मचारी एवं अन्य कामगारों का आर्थिक और मानसिक शोषण अनुबंधित कार्यदाई संस्थाओं,विभागीय अधिकारी,निजी कंपनियों के मालिकों के द्वारा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है जिसको दृष्टिगत रखते हुए निविदा/संविदा मजदूर,कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा दिनांक 2 जून 2023 शुक्रवार को जनपद बरेली से सुबह 5 बजे राजघाट दिल्ली के लिए रवाना हुई ।हक दो साइकिल यात्रा आज बिसौली से चल कर गांव कोर्ट,नरैनी चौराहा, खितौरा,नागपुर,रुदायन, इस्लामनगर,उघैती,नाधा के विद्युत व रसोईया कर्मियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए सूक्ष्म जलपान कराया साइकिल यात्रा कर रहे संघर्षशील साथियों ने सहसवान में प्रवेश किया वैसे ही बिसौली बस स्टैंड पर मुजरिया एवं स्थानीय संविदा कर्मचारियों ने हक दो साइकिल यात्रा का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत कर सूक्ष्म जलपान कराया।
यात्रा में प्रमुख रूप से निविदा/संविदा मजदूर,कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मृदुलेश यादव,सह संयोजक हर्षवर्धन,सह संयोजक हरीश चंद्र यादव,धीरेंद्र कुमार सिंह गौतम, मुनेंद्र पाल सिंह यादव,सत्यपाल शर्मा,अनिल कुमार पाल, फुरकान हुसैन उर्फ गुड्डू, आसिम हुसैन उर्फ पप्पन, कामिल खान, फैजान, अब्दुर्रहमान, डाबर ,आदि मौजूद रहे। यहा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सहसवान एवं स्थानीय विधायक के माध्यम से दीया गया l कार्यक्रम में जयपाल,वीरेंद्र सिंह,नवल किशोर,गोविंद अनिल शर्मा,रामप्रकाश भोजराज,राजवीर सिंह,सत्यवीर सिंह,कमला,मिथिलेश,जसोदा, मोहनलाल,अमरपाल,प्रेम राज, संत पाल,सोमबीर,विपिन आदि

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!