धरती को इंसान और जीव जंतुओं के रहने योग्य बनाने के लिए प्रकृति व पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी । डाo राजेश कुमार

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान । विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आधिशासी अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार के नेतृत्व मे सभासदों और पालिका कर्मियों रेली निकालकर लोगों को जागरूक किया । मो0 नयागंज मे नवनिर्मित पार्क पौधारोपण किया । आधिशासी अधिकारी ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण और धरती जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी चीजें उपलब्ध कराती है, जैसे सांस लेने के लिए हवा और पेट भरने के लिए भोजन पानी। हालांकि धरती को जीने के लिए एक अच्छे वातावरण की जरूरत होती है, जो प्रकृति देती है। प्रकृति और पर्यावरण ब्रह्मांड को सुचारू तौर पर चलाने का काम करता है। प्रकृति हमें जीने के लिए बहुत कुछ देती है हालांकि इंसान बदले में प्रकृति का दोहन करता है और पर्यावरण को प्रदूषित करता है। इससे प्रकृति को नुकसान होता है और जनजीवन खतरे में पड़ जाता है। इंसान का कर्तव्य है कि ग्लोबल वार्मिंग, मरीन पॉल्यूशन के बढ़ते खतरे और बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करें, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। इसी कर्तव्य के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रकृति के संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया , ताकि हमारा पर्यावरण और धरती रहने योग्य बन सके।
प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को जागरूक किया उनका कहना था कि हम सब मिलकर आज से ही संकल्प लेते है कि हर हाल मे पर्यावरण की रक्षा करेंगे कचरे को सही स्थान तक पहुंचाएंगे अधिक से पेड़ लगाएंगे और उनकी देखभाल भी करेंगे । हर दिन घर से बहुत सारा कचरा निकलता है। इसमें सूखा व गीला कचरा होता है, जिसे लोग इधर उधर फेंक देते हैं। यही कचरा सही जगह पर न फेंकने के कारण जानवरों के पेट में जाता है जो कि बहुत ही हानिकारक है । इसी के साथ नदी नालियों को गंदा करने का काम करता है। जिससे प्रदूषण फैलता है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत घर से करें। घर से निकलने वाले कचरे को कूड़ेदान में डालें। इस दौरान सूखे व गीले कचरे को अलग अलग रखें ताकि उन्हे सही से व्यवस्थित किया जा सके। इंसानों, जानवरों और पेड़-पौधों, सभी के जीवन के लिए शुद्ध वायु आवश्यक है। इंसान को सांस लेने के लिए हवा चाहिए लेकिन अगर यह हवा दूषित हो तो जीना दूबर हो जाता है। श्वास संबंधी समस्याएं होने लगती है। मो0 नयागंज मे नवनिर्मित पार्क मे रेली के समापन के बाद फल और छायादार पोधे लगाए गए । इस मौके पर मोहम्मद इशहाक ,अदील , सभासद मोहम्मद अजीम अंबानी, मो0 आलम , अकरम कुरेशी ,बबलू , शाकिर अंसारी ,नसीम बाबू , ,बंटी ,प्यारे कुरेशी ,जाकिर कुरेशी,मो0 उमर,मो0 इनाम,सिपतेन अली सहित तमाम सभासद और पालिका कर्मी मौजूद रहे ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!