चाय बनाते समय लगी आग मच गयी अफरातफरी ….

, मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

मसौली बाराबंकी। सोमवार की भोर गैस सिलेंडर पर चाय बनाते समय लगी आग से अफरातफरी मच गयी। रसोईघर मे बढ़ती आग की लपटो को देख साहस का परिचय देते हुए जलते सिलेंडर को तालाब के किनारे फेंक दिया जिससे युवक आंशिक रूप से झूलस गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग को काबू  थाना क्षेत्र के कस्बा मसौली निवासी रंजीत की पत्नी सोमवार की सुबह रसोईघर मे जैसे ही चाय बनाने के लिए माचिस जलायी वैसे ही आग सिलेंडर मे लग गयी जिसे देख घर मे अफरातफरी मच गयी। सिलेंडर मे लगी आग को देख साहस का परिचय देते हुए रंजीत के भाई संदीप ने जलते हुए गैस सिलेंडर को घर से निकालकर तालाब के किनारे फेंक दिया इस दौरान संदीप आंशिक रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बडी मशक्कत के बाद आग को काबू किया।  , मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!