विश्व पर्यावरण दिवस के मौक़े पर क्षेत्र में पर्यावरण तथा संरक्षण को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौक़े पर क्षेत्र में पर्यावरण तथा संरक्षण को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा जागरूक ग्रामीण और समाजसेवियों ने पौधा लगाकर उनके पेड़ न बनने तक सुरक्षा का संकल्प भी लिया। साथ ही बताया कि बिना पेड़ों के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सफदरगंज चौराहे पर स्थित पौधशाला मे आयोजित विचार गौष्ठी का शुभारम्भ करते हुए अयोध्या मंडल के मुख्य वन रक्षक अनुरुद्ध पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया की पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ आवश्यक है इसके लिए लोगो को जागरूक होने की जरूरत है ।

डीएफओ रुस्तम परवेज ने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए हम सभी काे आगे आना होगा जो एकजुटता से ही संभव हो पाएगा। प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। हमें जीवन में ज्यादा नहीं तो कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस दौरान डीएफओ रुस्तम परवेज ने कार्यक्रम मे मौजूद ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत, अजय वर्मा, अकील अहमद, जियालाल, गुरुशरण वर्मा को एक एक आम्रपाली आम का पेड़ देकर सम्मानित किया तथा वन कर्मियों को एक एक छाता व वाटर थर्मश भेंट किया। पंचायत भवन बड़ागांव मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद की अध्यक्षता मे आयोजित गोष्ठी मे पंचायत सचिव विकास पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने में पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है।पेड़ पौधे की कमी से आक्सीजन की कमी होती चली जा रही है जिससे आने वाले दिनों मे जीना दूभर हो जाएगा। ऐसे में पेड़ पौधे जीवन को बचाने में ही नहीं अपितु पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। अगर पेड़ पौधे कम हो जाएंगे तो पक्षियों का आश्रय स्थल कम होता चला जाएगा। इस दौरान पेड़ो के संरक्षण की शपथ ली गयी मेढिया गांव में जलजीवन मिशन के तत्वाधान मे श्रद्धा सेवा समिति के मध्यम से पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपड किया गया इस मौके ग्राम प्रधान, श्री कांत रावत,अरुण कुमार यादव, अजय कुमार,नसरुद्दीन, प्रेम गुप्ता, ज्ञान चंद रावत, शिवकैलाश गुप्ता, सियाराम रावत, शंकर गुप्ता, रामनरेश वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी देवी, नीलम देवी, शिवकुमारी देवी, केतकी देवी, सरिता देवी आदि लोग मौजूद रहे । इसी क्रम में कम्पोजट विद्यालय करपिया मे प्रधानाचार्य अवधेश पाण्डेय सहायक अध्यापक संजय श्रीवास्तव गरिमा सर्वेश ने बच्चों को पर्यावरण के बारे बताते हुए संरक्षण की शपथ दिलाई
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

