इराक़ की राष्ट्रीय हिकमत पार्टी ने भी अमरीका के ताज़ा हवाई आतंकवाद की भर्त्सना करते हुए कहा कि ये आतंकवादी हमले हैं जिनका कोई औचित्य नहीं है।
राष्ट्रीय हिकमत पार्टी के प्रमुख सय्यद अम्मार हकीम ने कहा कि अमरीका के ये हमले ग़ैर क़ानूनी और देश में सुरक्षा से जुड़ी मुश्किलों को नियंत्रित करने में सरकार की क्षमता को कमज़ोर कर रहे हैं। उन्होंने बग़दाद में सरकार से मांग की कि वह देश के ख़िलाफ़ विदेशी साज़िशों को नाकाम बनाए।उन्होंने कहा कि इराक़ की सार्वभौमिकता और राष्ट्रीय संप्रभुता के ख़िलाफ़ कोई भी क़दम स्वीकार्य नहीं है। उनका कहना था कि इराक़ की राष्ट्रीय संप्रभुता व सार्वभौमिकता की रक्षा पर सबको ध्यान देना चाहिए।
ज्ञात रहे कि अमरीकी युद्धक विमानों ने गुरुवार की रात इराक़ के सलाहुद्दीन, बाबिल, बसरा, कर्बला और वासित प्रांतों में इराक़ी स्वयं सेवी बलों के कई ठिकानों पर हमले कए जिसमें तीन लोग शहीद और 7 अन्य घायल हुए। सूत्रों का कहना है कि हमले के बाद भी अमरीकी युद्धक विमान उड़ानें भरते रहे। (
Related Posts

