डीआरए राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए खुशखबरी हो सकती है। ई कॉर्नर थी सुविधा शुरू होने जा रही है

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। डीआरए राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए यह खुशखबरी हो सकती है। नवागत प्राचार्य डा. पीके वार्ष्णेय के प्रयासों से कालेज में ई-कार्नर की सुविधा शुरू होने जा रही है। उक्त सुविधा के चालू होने से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को एडमिशन, छात्रवृत्ति, सेमिस्टर आदि कार्यों के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। प्राचार्य श्री वार्ष्णेय ने बताया कि ई कार्नर से कम दरों पर कालेज में ही सभी तरह की सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि चार्ज ग्रहण करने के बाद छात्र छात्राओं ने उक्त समस्याओं के बारे में अवगत कराया था।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!