आईजीआरएस मूल्यांकन में बिसौली कोतवाली को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। आईजीआरएस मूल्यांकन में कोतवाली को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि को लेकर थाने के पुलिसकर्मियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। वहीं पुलिसकर्मी व जनता इसे इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला की कर्मठता और मेहनत का नतीजा मान रही है। यहां बता दें कि जनशिकायत प्रणाली आईजीआरएस में आने वाली शिकायतों का कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लिया। श्री शुक्ला ने सभी शिकायतों का सूचीबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण कराया। जून माह के आईजीआरएस का मूल्यांकन हुआ तो पूरे सूबे में बिसौली थाना अव्वल रहा। रैंकिंग में पहले स्थान की खबर मिलते ही पुलिसकर्मियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। अधीनस्थों ने कोतवाल को शुभकामनाएं दीं। श्री शुक्ला ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय सभी पुलिसकर्मियों को समान रूप से जाता है। इंस्पेक्टर ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

