एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ ..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील के बाल भवन में नए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई राम न्यायालय के न्यायाधीश खान जीशान मसूद ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्य अतिथि ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता ही समाज का आईना है समाज के लोग अधिवक्ता को सबसे ज्यादा सम्मान व अच्छा नागरिक समझता है।
मुख्य अतिथि ने सिरौलीगौसपुर में अपने एक वर्ष के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि सिरौलीगौसपुर के अधिवक्ताओं ने हमारा पूरा सहयोग किया है ग्राम न्यायाधीश ने अध्यक्ष राम प्रसाद वर्मा महामंत्री अब्दुल अहद कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार अवस्थी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई इसके बाद एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जगदेव प्रसाद मिश्रा ने बालचंद विजय कुमार अवस्थी शिव कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष एवं प्रकाश तिवारी धनलाल रमाकांत वर्मा संयुक्त मंत्री अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान पर बहोरी प्रसाद शुक्ला सत्यनाम वर्मा राना प्रताप सिंह मोहम्मद वासिफ सुनील कुमार द्विवेदी व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

