संघटक राजकीय महाविद्यालय में वन महोत्सव संगोष्ठी का आयोजन।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

सहसवान। संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में उ. प्र शासन द्वारा निर्धारित वन महोत्सव संगोष्ठी का आयोजन किया गया।प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के दिशा निर्देशन व बाटनी विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुभ्रा शुक्ला के संयोजन में वन महोत्सव संगोष्ठी में छात्र सूरज गुप्ता ने -“पेड़ों को लगाने व उन्हें संरक्षित करने के साथ उसके महत्व को भी समझने को कहा।” प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने प्रत्येक छात्र व शिक्षकों को एक पेड़ लगाने का आवाहन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ आलोक दीक्षित, डॉ रजनी गुप्ता,डॉ नवीन कुमार, डॉ टेकचंद, डॉ ब्रह्मस्वरूप, डॉ नीति सक्सेना, डॉ पारुल अग्रवाल,डॉ सुरजीत सिंह मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।मनोज कुमार, जितेंद्र का सहयोग रहा। डॉ शुभ्रा शुक्ला ने सभी को हृदय से आभार व्यक्त किया।
छात्र सूरज गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाए जिससे आक्सीजन की प्राप्ति हो और हम स्वस्थ रहें। डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने कविता रुप में कहा – घर घर में हो तुलसी चौरा,घर मे एक पेड़ रहे।महकेगी फिर जीवन बगिया, जीवन ही फिर सेफ रहे।। संगोष्ठी में बोलते हुए डॉ आलोक दीक्षित ने चिपको आंदोलन के बारे में अवगत कराया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!