पुलिस ने चोरी की 4 बाइक सहित दो बाइक चोरों को दबोच लिया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने चोरी की चार बाईक समेत दो बाईक चोरों को दबोच लिया। इनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। यहां बता दें कि बीती 4 जुलाई को नगर से एक बाईक चोरी के बाद पुलिस ने चोरों की धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया था। शुक्रवार तड़के पुलिस ने नगर के मोहल्ला शीशमहल निवासी सानू फारुखी पुत्र सत्तार व बिलारी के मोहल्ला ठाकुरान निवासी सज्जाद पुत्र जाहिद को आसफपुर तिराहे पर दबोच लिया। दोनों के पास से एक चोरी की बाईक, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पुराने बिजलीघर के खंडहर से चोरी की तीन और बाईक बरामद कर लीं। कड़ी पूछताछ के बाद बाईक चोरों ने बताया कि वे चोरी कर बाईकों को बिलारी ले जाकर कटवा देते हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!