वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी के अंतर्गत गांव में पेंपल स्थित बदायूं बरेली सीमा का रूट डायवर्जन की व्यवस्था का जायजा लिया
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने वजीरगंज थाना क्षेत्र की बगरैन चौकी अन्तर्गत गांव पेंपल स्थित बदायूं बरेली सीमा पर रूट डायवर्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रावण माह में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए उन्होंने थाना प्रभारी धनंजय पांडे से बात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी देहात ने कहा कि कांवड़ियों के आवागमन व सुरक्षा व्यवस्था के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। श्री सिंह ने रूट डायवर्जन के लिए थाना पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

