ॐ नमः शिवाय मंत्र अखंड पाठ का सांसद ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। शिव शक्ति धाम पक्का तालाब त्रिलोकपुर पर मलमास माह के उपलक्ष में एक महीने तक चलने ॐ नमः शिवाय मंत्र अखंड पाठ का सांसद ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
कस्बा त्रिलोकपुर स्थित शिव शक्ति धाम पक्का तालाब परिसर मे मलमास माह के उपलक्ष्य एक माह तक चलने वाले ॐ नमः शिवाय मंत्र अखंड पाठ का सांसद उपेंद्र रावत ने फीता काटकर किया शुभारंभ सर्वप्रथम सांसद जी ने शिव शक्ति धाम स्थित शिवलिंग की पूजा अर्चना की भगवान भोलेनाथ को फूल चढ़ाया व अंग वस्त्र पहनाए पंडित कमलेश शुक्ला ने सांसद जी को रोली चंदन का टीका लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई उसके पश्चात ॐ नमः शिवाय मंत्र अखंड पाठ का फीता काटकर शुभारंभ किया व पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य के साथ बैठकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का पाठ भी किया वही शिव शक्ति धाम का भ्रमण करते हुए पास ही में बने हनुमान मंदिर पर पहुंच माथा टेका व पूजा-अर्चना की इस शुभअवसर पर राजेश यादव अध्यक्ष आदर्श समाज सुधार संस्थान उत्तर प्रदेश, रामनाथ मौर्य एडवोकेट पूर्व जिलाअध्यक्ष भाजपा, शिवराम मौर्य उपाध्यक्ष समाज सुधार संस्थान, सुशील कुमार शुक्ल पूर्व मंडल महामंत्री, शिवनारायण मौर्या, संतोष मौर्य, कृष्ण कुमार निगम , विनोद वर्मा ,जयप्रकाश यादव ,दारा सिंह,मदन चन्द सोनी पूर्व प्रधान ,अजय यज्ञसैनी, बृजेश मौर्या ,नंदन गुप्ता हरिओम मौर्य टोनू सोनी आदि शिव भक्त उपस्थित रहे
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

