सफेदपोशो की सरपरस्ती में दौड़ रहे अवैध डग्गामार वाहन, तीन वाहन सीज

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। एआरटीओ अवनेश कुमार ने मंगलवार को एम एफ हाईवे पर चैकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ को देख मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। श्री कुमार ने बताया कि चैकिंग के दौरान दिल्ली जाने वाली डबल डेकर तीन अवैध बसों पर कार्रवाई की गई है। एआरटीओ के निकलते ही अवैध बसों का आवागमन फिर से शुरू हो गया। एक बस की छत पर बाईक चढ़ाई गई जबकि कुछ ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। यहां बता दें कि कुछ सफेदपोशों की सरपरस्ती में लंबे समय से बदायूं-चंदौसी और संभल होते हुए उक्त अवैध बसें दिल्ली तक दौड़ रही हैं।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!