सवारियों को लेकर हाइवे को पार कर रहे बैटरी चलित ई रिक्सा को तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने टककर मार दी।महिला की मौक़े पर ही मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ अयोध्या हाइवे पर स्थित अतरौली मोड़ के निकट एक दर्जन सवारियों को लेकर हाइवे को पार कर रहे बैटरी चलित ई रिक्सा को तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने टककर मार दी। ई रिक्सा मे सवार एक महिला की मौक़े पर ही मौत हो गयी तथा करीब 9 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमे तीन की हालात चिंताजनक बनी हुई है।


असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा मजरे टांडा  सितारा पत्नी कल्लू, विजय बहादुर पुत्र बुद्धू, पिंकी पत्नी दयाशंकर, रामकुमारी पत्नी रवि शंकर, मायारानी पत्नी उमा शंकर, सुकाला पत्नी फूलेराज, मिठाई लाल पुत्र विजय बहादुर, महेक पुत्री उमाशंकर सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छब्बा शुक्ल पुरवा गांव निवासी वीरेन्द कुमार पुत्र नौमी लाल के अन्तिम संस्कार मे आये थे अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग ई रिक्सा से घर वापस जा रहे थे। ई रिक्सा अतरौली मोड़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर उधौली की ओर मुड़ ही रहा था कि तभी लखनऊ से गौरखपुर तेज रफ्तार से जा रही रोडवेज बस ने जोरदार टककर मार दी जिससे ई रिक्सा मे बैठे सभी लोग घायल हो गये और 50 वर्षीय महिला सितारा पत्नी कल्लू की मौक़े पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जिसमे तीन घायलों की हालत चिंताजनक होने के कारण ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है वही मृतक महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैँ।

( चीख पुकार सुन थम गया हाइवे का आवगमन )
बुधवार खड़ी दोपहर करीब 2बजे घटित घटना के बाद ई रिक्सा मे सवार लोगो की चीख पुकार सुनकर हाइवे का आवागमन थम गया देखते ही देखते सैकड़ो लोगो की भिड़ जमा हो गयी इसी बीच मौका पाकर बस चालक फरार हो गया ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!