बदायूं मेरठ राजमार्ग पर बाइक व ई रिक्शा की टक्कर में तीन बाइक सवार घायल
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बदायूं मेरठ राजमार्ग पर ग्राम मचोना की मड़ैया के पास बाइक व ई रिक्शा की जबरदस्त टक्कर मैं तीन बाइक सवार घायल हो गए घटना की सूचना जैसे ही गांव में परिजनों को लगी परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और हाईवे पर जमा होने लगे जैसे ही मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर के शीघ्र ही घायलों को सीएचसी सहसवान पहुंचाया जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए 2 को जिला चिकित्सालय रेफर किया।
थाना क्षेत्र के ग्राम खैरपुर खैराती से बाइक पर सवार होकर अमीर पुत्र अलीम 18 वर्ष, समीर पुत्र रफीक 17 वर्ष, साहिल पुत्र गुड्डू 18 वर्ष, सहसवान किसी काम से जा रहे थे के सामने से तीव्र गति से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा से जा टकराए जिससे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

