एसएसपी, एसडीएम और सीओ के आदेशों का नही हो रहा पालन प्रकरण जिलाधिकारी कार्यालय में लंबित होने के बाद भी बिना अनुमति के संचालन

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं । बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा स्थित सागरताल पर नोका बिहार का दिनांक 14.02.2021 को तत्कालीन जिलाधिकारी आदरणीय कुमार प्रशान्त तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक आदरणीय संकल्प शर्मा द्वारा नवादा स्थित सागरताल कि दरगाह पर नोका बिहार का लोकार्पण किया गया था बदायूँ कि महत्वपूर्ण धरोहरों में से एक सागरताल कि दरगाह है सागरताल नोका बिहार के शुरू होने से बदायूँ में पर्यटन को काफी बढ़वा मिला एवं नाविकों को रोजगार भी मिला जिसमें नाविक और गोताखोर सरदर हुसैन, उसरूद्दीन, निरुज,
द्वारा मोटरबोट सुरक्षा के लिहाज से लाइफ जैकेट, फास्ट एड बोक्स के साथ संचालन किया जा रहा था परंतु कुछ लोगो ने अपनी नाव डाल कर बिना सुरक्षा व्यवस्था व बिना उपकरण के मोटरवोट का संचालन शुरू कर दिया जिसके बाद एसडीएम सदर ने 28.3.2023 को नोका विहार में बिना अनुमति नोका संचालन पर रोक लगा दी जिसके बाद गोताखोरों ने अपनी नाव की अनुमति हेतु सक्षम अधिकारी जिलाधिकारी को आवेदन पत्र दिया जो अभी जिलाधिकारी के कार्यालय में विचाराधीन है जिसके बाद अभी कुछ दिनों से फिर कुछ लोगो ने नावों का संचालन बिना अनुमति बिना सुरक्षा व्यवस्था बिना उपकरण एवम बिना गोताखोर के शुरू कर दिया जिसके बाद दिनांक 19.07.2023 को कुछ लोगो की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने एसएसपी को और एसएसपी ने सीओ को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया एवम 22.07.2023 को सीओ सिटी ने पत्र लिखकर एसएचओ सिविल लाइंस को सागरताल पर दृष्टि बनाए रखने व बिना अनुमति बिना सुरक्षा व्यवस्था बिना उपकरण एवम बिना गोताखोर के नोका विहार में नावों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देशित किया परंतु दो दिन बीत जाने पर भी सागरताल में बिना अनुमति नावों का संचालन किया जा रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!