तेजतर्रार इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू किया
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। तेजतर्रार इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को चौकी इंचार्ज योगराज सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार व कांस्टेबल दीपक तोमर ने मुखबिर की सूचना पर मंडी समिति के समीप एक तस्कर को दबोच लिया। थाना फैजगंज बेहटा के गांव जगत पीपरी निवासी जफर पुत्र खैर मोहम्मद के पास से पांच किलो अवैध डोडा फूल बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

