डीपी महाविद्यालय में विद्यालय संस्थापक एवं पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डी पी यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। डीपी महाविद्यालय में विद्यालय संस्थापक. पूर्व मंत्री राज्यसभा व सांसद एवं राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया | छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए एवं विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया इससे पूर्व हवन पूजन किया भी किया गया
इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे एवं हवन अनुष्ठान के साथ संस्थापक की दीर्घायु की कामना की |गोष्ठी के क्रीड़ा मैदान के चारों ओर वृक्षारोपण किया गया |
इस मौके पर महाविद्यालय में आए विद्यार्थियों व समाजसेवियों को उपहार एवं मिष्ठान वितरण किया गया |
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अरुण सिंधु, चीफ प्रॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार सिंह, भूपेंद्र गुप्ता, ज्ञानेन्द्र कश्यप, दिव्यांश सक्सेना, वैभव तोमर, नितिन माहेश्वरी, विनोद यादव, सत्यपाल यादव, डॉ. नीलोफ़र खान, गुलनार जमील, रितु सिंह, शिवांगी सक्सेना, तृप्ति सक्सेना आदि प्रवक्ताओं का भी विशेष योगदान रहा |

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!