किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत चैदहवीं किस्त निर्गत की गई
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकीः। माननीय प्रधानमंत्री जी, भारत सरकार द्वारा 27 जुलाई, 2023 को सीकर, राजस्थान में आयोजित पी0एम0 किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत चैदहवीं किस्त निर्गत की गई जिसका सजीव प्रसारण जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में उर्वरक कम्पनियों के 18 से अधिक अधिकृत विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों के साथ ही उप कृषि निदेशक, बाराबंकी कार्यालय सभागार, किसान कल्याण केन्द्र, रामनगर, विकास खण्ड परिसर, सिरौलीगौसपुर, कृषि विज्ञान केन्द्र, हैदरगढ़, विकास खण्ड परिसर, बनीकोडर एवं किसान कल्याण केन्द्र फतेहपुर में भी किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड बंकी, रामनगर, बनीकोडर, फतेहपुर, हैदरगढ़ एवं सिरौलीगौसपुर में कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण योजनान्तर्गत खरीफ कृषि निवेश मेला एवं आत्मा योजनान्तर्गत कृषक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिनमें काफी अधिक संख्या में स्थानीय कृशकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विकासखंड बंकी के कुरौली स्थित मेसर्स राधेश्याम खाद भण्डार के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कृषि मंत्री उ0प्र0 सरकार श्री सूर्य प्रताप शाही जी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा श्री शशांक कुशमेश जी, संयुक्त कृषि निदेशक, अयोध्या मण्डल श्री अवतीन्द्र कुमार मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक, ब्यूरो, उ0प्र0 श्री आशुतोष मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक, उर्वरक, उ0प्र0 श्री ए0के0 पाठक, संयुक्त कृषि निदेशक, लखनऊ मण्डल श्री डी0पी0 सिंह, उप कृषि निदेशक बाराबंकी श्री श्रवण कुमार, जिला कृषि अधिकारी श्री राजित राम एवं काफी संख्या में क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे। माननीय कृषि मंत्री द्वारा कृषकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कृषकों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। उप कृषि निदेशक कार्यालय सभागार, बाराबंकी में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत एवं प्रदेश मंत्री/ जिला प्रभारी, भाजपा श्रीमती अर्चना मिश्रा मुख्य अतिथि रही। इसके साथ ही कार्यक्रम में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, बाराबंकी सुश्री अन्वेशा देव एवं काफी संख्या में स्थानीय कृषक उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केन्द्र हैदरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक हैदरगढ़ श्री दिनेश रावत जी, किसान कल्याण केन्द्र, फतेहपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक, कुर्सी श्री साकेन्द्र वर्मा जी, विकास खण्ड बनीकोडर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री, खाद्य एवं रसद विभाग, उ0प्र0 श्री सतीश चन्द्र शर्मा जी, किसान कल्याण केन्द्र, रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय ब्लाक प्रमुख, रामनगर श्री संजय तिवारी जी एवं विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय ब्लाक प्रमुख, सिरौलीगौसपुर श्रीमती रेनू वर्मा जी रही।
Related Posts
उक्त कार्यक्रमों में माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण कृषकों को दिखाने के साथ ही कृषकों को खेती सम्बन्धी तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई एवं उनकी खेती सम्बन्धी समस्याओं का निदान भी कराया गया। साथ ही एन0आर0एल0एम0 की महिला समूहों के चयनित कृषकों को श्रीअन्न (मिलेट्स) के निःषुल्क मिनीकिट का वितरण भी कराया गया। इसके साथ ही दलहनी फसलों के क्षेत्राच्छादन को बढ़ावा देने हेतु उपस्थित इच्छुक कृषकों को उर्द के निःशुल्क बीज मिनीकिट भी वितरित किये गये। अन्य विकास खण्डों में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भी माननीय ब्लाक प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

