बाबा पब्लिक स्कूल में शिक्षकों व छात्र छात्राओं के गठबंधन द्वारा संपूर्ण विद्यालय की सुदृढ़ व्यवस्था हेतु इन्वेस्टीचर सेरेमनी आयोजित की गई

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में शिक्षकों व छात्र छात्राओं के गठबंधन द्वारा संपूर्ण विद्यालय की सुदृढ़ व्यवस्था हेतु इन्वेस्टीचर सेरेमनी आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य मीनू एल बत्रा के मार्गदर्शन में एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बवेजा, पीजीटी शिक्षक मनोज चौहान एवं एम पी सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को उनकी प्रतिभा, रुचि व योग्यता के अनुसार पद दिए। इस अवसर पर निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने कहा कि नेता पैदा नहीं होते बनाए जाते हैं। यह समारोह उस भरोसे और विश्वास की याद दिलाता है जिसमें बच्चे अपने स्कूल के नियमों को और विनियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा करते हैं। प्रधानाचार्य मीनू एल बत्रा ने कहा की सफलता दिन प्रतिदिन दोहराए गए छोटे-छोटे प्रयासों का योग है। एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बवेजा ने कहा की इन्वेस्टीचर सेरिमनी एसडीबी पब्लिक स्कूल की एक पारंपरिक विशेषता है। यह नवनिर्वाचित मंडल के सदस्यों की जिम्मेदारी, क्षमता का निर्वाह करने का अवसर है। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका शारदा बबेजा एवं शिक्षक एम पी सिंह द्वारा किया गया। असाधारण व्यक्तित्व के धनी छात्र छात्राओं को कैबिनेट में विभिन्न पदों से विभूषित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्य द्वारा सभी चयनित विद्यार्थियों को वैज प्रदान किए गए। चयनित छात्र-छात्राओं में सर्वप्रथम हेड बॉय हर्षित कक्षा 12 हेड गर्ल प्रिंसी कक्षा 12 वाइस हेड बॉय एवम् हेड गर्ल क्रमश: वंश राघव व प्रतिभा कक्षा 11, डिसिप्लिन इंचार्ज एव वाइस डिसिप्लिन इंचार्ज गौरव मिश्रा एवं नित्या कक्षा 12, एसेंबली एवम् वाइस असेंबली इंचार्ज प्रियल एव नंदिनी, कल्चरल एक्टिविटी इंचार्ज एवं वाइस एसेंबली इंचार्ज अंशिका वार्ष्णेय एव अदिति वार्ष्णेय स्पोर्ट्स इंचार्ज एव वाइस स्पोर्ट्स इंचार्ज अनंत अग्रवाल, प्रियांशु, अंशिका रावत एवं प्रिया मिश्रा, गंगा हाउस कैप्टन एवम् वाइस कैप्टन दृष्टि एवं आदित्य, यमुना हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन अंजू दिवाकर एवं जय शिव, ध्रुव हाउस कैप्टन याशिका एवं अदिति सिंह, प्रह्लाद हाउस कैप्टन तुलसी एवं राजकुमार आदि को उनके पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही शिक्षक-शिक्षकाओं में गंगा हाउस इंचार्ज रोमा एवं वाइस इंचार्ज स्वाति, यमुना हाउस इंचार्ज एवं वाइस इंचार्ज प्रिया एवं रचुल, ध्रुव हाउस इंचार्ज एव वाइस इंचार्ज गुंजन एव शिल्पी, प्रह्लाद हाउस इंचार्ज एव वाइस इंचार्ज श्वेता एव सुंदरी को चयनित कर बैज प्रदान किए गए। अंत में सभी चयनित छात्र- छात्राओं एवं शिक्षक- शिक्षकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई। अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा लगन एवं परिश्रम से करने की योजना एवं कार्य रूप में परिणित करने का संदेश देकर प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!