……ग्राम पंचायत बड़ागांव मे बनेगा फायर स्टेशन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। आग लगने पर समय से दमकल की गाड़ियों को पहुंचाने के उद्देध्य से क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव मे बनेगा फायर स्टेशन बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर अग्निशमन अधिकारियों के साथ मौक़े पर पहुंच कर भूमि का चिन्हाकन किया गया फायर स्टेशन के निर्माण से आग की घटनाओं पर काबू पाने में मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय हो कि आग की घटनाओं के दौरान कभी-कभी दमकल की गाड़ियां समय से नही पहुंच पाती हैं और जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती है तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका होता है। ऐसी स्थितियों से बचने के लिए क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव मे आई टी आई कालेज के निकट फायर स्टेशन निर्माण की पहल की गई है बड़ागांव में फायर स्टेशन के निर्माण से दमकल का रिस्पांस टाइम कम होगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर विजय कुमार द्विवेदी, अग्निशमन क्षेत्राधिकारी आर पी राय , अग्निशमन अधिकारी फूलचंद गौतम, पी के तिवारी, राजस्व निरीक्षक स्वामीनाथ सोनी , क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार चौहान आदि लोगों की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का चिन्हीकरण किया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

