इनरवहील क्लब बाराबंकी द्वारा हरियाली तीज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। इनरवहील क्लब बाराबंकी द्वारा हरियाली तीज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया संस्था की सभी सदस्यों ने रंग बिरंगे परिधानों मे हरियाली तीज एव नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम मे कल्पना जैन को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा0 आभा सिंह एव नगर पालिका चैयरमैन शीला सिंह ने दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा इनरवहील वंदना की गयी तथा निरुपमा निगम ने गणेश वंदना प्रस्तुत की गयी कार्यक्रम मे सिंगिंग कम्पटीशन, डासिंग कम्पटीशन एव रैपवास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । डा0 अर्पिता एव रुचि के संचालन मे आयोजित हरियाली तीज महोत्स्व मे सदस्यों से रूबरू होते हुए क्लब की अध्यक्षा कुसुम जैन ने कहा कि संस्था सामाजिक क्रियाकलापो के साथ ही अपनी संस्कृतिक परम्पराओ को भी क़ायम रखे हुए है।
सांस्कृतिक समिति के मोहक रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने सबको थिरकने पर विवश कर दिया। सभी ने मंत्रमुग्ध हो कर नृत्यों की खूब सराहना की। कार्यक्रम मे जरूरत मंद महिलाओ को सिलाई मशीने दी गयी।
इस मौक़े पर क्लब की सचिव मधु जैन, रेनू जैन, अलका श्रीर्ष, रजनी वर्मा, साधना वर्मा, जयश्री गुटगुटिया, साधना जैन, सिमता जैन, पूजा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, ममता चंदा, मोनिका सिंह, बबिता बैशवार , चरनजीत कौर, संगीता गुप्ता, रचना अग्रवाल, सुनीता चावला, उषा चौधरी, पूनम डलमिया, ररिता वर्मा, रणजीत कौर, अंशुल अग्रवाल, सरबजीत कौर,डा0 सुधा वर्मा, रचना जैन आदि लोग मौजूद रही।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!