रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में खाद्य सुरक्षा टीम ने की ताबड़तोड़ मारी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ । जिलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशन में आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सी0एल0 यादव के नेतृत्व में सोमवार को बदायूँ जनपद के अलापुर बाजार, म्याऊँ बाजार एवं कादराबाद में खाद्य प्रतिष्ठानों से 02 खोया, 04 पेड़ा, 01 बर्फी, 01 दूध़, 01 रस्क का कुल 09 नमूनें संग्रहित किये गये।
इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्येन्द्र सिंह तोमर, भूपेन्द्र सिंह, एतीस कुमार, जितेन्द्र कुमार, शम्भू दयाल पटेल, माता शंकर बिन्द तथा दूसरी टीम धनंजय कुमार शुक्ल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में ओरछी चौराहा सैदपुर बाजार तथा भूड बिसौली गाँव में छेने के रसगुल्ला निर्माण इकाई पर छापामारी की कार्यवाही कर नमूना संग्रहित किया गया, जिसमें 04 मिश्रित दूध, 03 छेना मिठाई, 01 दूध की लौंज के नमूने संग्रहित किये गये।
इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण राजीव कुमार, देवकान्त, शहाबुद्दीन दोस्त, शामिल रहे। सोमवार को कुल 17 नमूने संग्रहित किये गये, जिन्हें विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!