विद्युत उपखंड पर तैनात कर्मचारी ने दो लोगों पर लगाया मारपीट करने आरोप
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं
सहसवान। विद्युत उपखंड शाहबाजपुर स्थित पर कार्यरत फैजानुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन के साथ दो लोगों ने की मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की विद्युत केंद्र पर तैनात फैजानुद्दीन का कहना है आज सुबह 10 बजे अचानक आमिर पुत्र नाजिम व सलीम पुत्र नाजिम ग्राम रेलई माधोपुर निवासी दोनों भाई ने शाहबाजपुर स्थित विद्युत उपखंड पर अचानक आकर मुझे गालियां देने लगे और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने लगे जब मेने उनका विरोध किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट करने लगे और अपनी पेंट से बेल्ट खींचकर मुझे बेल्टों से मरने लगे और उसके बाद गले में बेल्ट डालकर मुझे जान से मारने की नीयत से खींचने लगे तभी आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए विद्युत उपखंड पर तैनात कर्मचारियों व आसपास के लोगों ने ब मुश्किल मुझे बचाया फैजान उद्दीन का कहना है विद्युत खंड की जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा है उसी को लेकर इन दोनों भाइयों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की है।
फैजान उद्दीन का कहना है विद्युत उपखंड की जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा है उसी को लेकर इन दोनों भाइयों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की है। इस घटना की तहरीर थाना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं

