जनपद में बाढ़ की स्थिति सामान्य, राहत कार्य जारी : ज़िलाधिकारी
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी, 4 सितम्बर। ज़िलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने कहा कि जनपद में बाढ़ की स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण मे है और वर्तमान में लगभग पूरे जनपद में सामान्य है। उन्होंने कहा कि राहत कार्य प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी जारी है तथा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास के कार्य के लिए प्रक्रिया अनुसार नियमित रूप से कार्य किया जा रहा है।
उप ज़िलाधिकारी, रामनगर ने बताया आज तहसील रामनगर अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर 105.136 हैं जो खतरे के निशान से नीचे हैं। तहसील प्रशासन द्वारा अब तक कुल 982 परिवारों को राहत किट का वितरण किया जा चुका है।आज मेडिकल कैम्प में कुल 135 व्यक्तियों का उपचार किया गया।कुल 06 पशुओं का भी उपचार एवम 07 पशुओं का टीकाकरण किया गया। वर्षा शून्य रही| बाढ़ एवम अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। उप ज़िलाधिकारी, सिरौली गौसपुर ने बताया कि उनके क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सामान्य है। इसी प्रकार उप ज़िलाधिकारी, रामसनेही घाट ने बताया कि उनके क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

