आर्थिक रूप से निर्धन व्यक्तियों की सेवा व सहायता करने में सपा मुखिया अखिलेश यादव का कोई जवाब नहीं।फरीद महफूज किदवई
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी समाजवादी पार्टी विकास के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का भी सम्मान करते हुए कार्य करती है आर्थिक रूप से निर्धन व्यक्तियों की सेवा व सहायता करने में सपा मुखिया अखिलेश यादव का कोई जवाब नहीं। उक्त विचार आज कस्बा बदोसराय में मार्च माह में हुए दर्दनाक हादसे का शिकार हुए मृतक परिवार वालों को सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा पार्टी फंड से आर्थिक सहायता की चेक देते हुए पूर्व मंत्री विधायक फरीद महफूज किदवई ने चेक वितरित करने के पश्चात व्यक्त किए।
विगत दिनो रामनगर बदोसराय थाना क्षेत्र में मार्च माह होली त्यौहार में दुर्घटना में मृतक चार परिवारों के परिजनों को आज सपा विधायक रामनगर फरीद महफूज किदवई ने 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मदद के रूप में चेक दिया,यह विशेष सहायता रामनगर विधायक, और उनके प्रतिनिधि ललन वर्मा के प्रयास से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वयं प्रदान किए हैं आपको बताते चलें कि बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के होली त्योहार के दिन सुबह एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क पर पैदल जा रहे चार किशोरो को रौंद दिया था दिल को दहला देने वाले इस हादसे में तीन किशोरो की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि चौथे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था एक साथ चार मौतों से परिजन सदमे में थे होली के दिन इस घटना से बदोसराय कस्बा सदमें मे डूब गया था कस्बा बदोसराय में ही रामनगर बदोसराय मार्ग के किनारे एक मस्जिद है मस्जिद है वह सब वहीं पर नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे जिसमें खालिद (17) शान मोहम्मद, (14) मोहम्मद रेहान, (15)मोहम्मद राइस (17) नमाज पढ़ने जा रहे थे l सहायता प्राप्त परिजनों के नाम- चुन्नू,खलीकूल निशा फारुख, जमाल वारशी है,
क्षेत्र के दुर्जनपुर पट्टी,मैलारायगंज शहरी आज गांव में भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने कहा, समाजवादी पार्टी सरकार हमेशा से ही लोगों की मदद करती रही है अपनी नई-नई योजनाओं से नए-नए कार्य किए हैं आज सत्ता में ना रहते हुए भी पूर्व मुख्यमंत्री ने परिजनों के असहनीय दुख को समझा तथा आर्थिक सहायता भी प्रदान की समाजवादी सोच हमेशा मानवतावादी रही है और समाजवादी लोग भी हमेशा समाज के हित में ही काम करते हैं सत्ता पक्ष के लोग आज जहां दुखी परिवार से हाल-चाल तक नहीं लेते और सपा की ओर से आर्थिक सहायता प्रकार चर्चा का विषय बना हुआ है लोगों के दुखों को तो नहीं कम किया जा सकता लेकिन उनकी आर्थिक सहायता करके उनका दुःख जरूर कम किया जा सकता है और हम सभी क्षेत्र के सभी लोगों के हमेशा सुख और दुख में साथ रहेंगे साथ में मोहम्मद सबाह ,राजेंद्र यादव, अंशुमन यादव, रहीम पूर्व प्रधान, शिवकुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विजय यादव, जिला पंचायत सदस्य इंतकाम आलम नोमानी, सिविल मियां,पंकज यादव प्रधान तारापुर, अब्दुल सलाम हाजी मुस्ताक,सतीश यादव, राकेश सिंह बीके सिंह अलादीन प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे lबाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Related Posts

