11 हजार विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। 11हजार विद्युत लाइन का तार टूट कर गिरने से बाइक सवार कासिम पुत्र कौशर अली की मौत हो गई थाना क्षेत्र के ग्राम बाजपुर निवासी कासिम अपनी बाइक की सर्विस कराने आज दोपहर 12 के लगभग सहसवान आया था जो अकबराबाद चौराहे पर अपनी बाइक की सर्विस कराकर बाइक से अपने गांव बाजपुर जा रहा था तभी अचानक चौराहे के निकट टेंट हाउस के पास सिलहरी देहात की 11हजार हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर उसके ऊपर गिर गया और और वह बुरी तरह झुलस गया और उसको लोग आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। और जब घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में कोहरा मच गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने लगे पुलिस ने परिजनों को काफी समझाया बुझाया तब कहीं परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए और फिर पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

