केबी हिंदी सेवा न्यास की लगातार 99 वी मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन न्यास कार्यालय ‘बाबू कुटीर’ ब्रह्मपुरी,पिंडारा रोड पर किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। मासिक काव्य गोष्टी का आयोजन अध्यक्षता हरस्वरूप शर्मा ने की। संचालन विजय कुमार सक्सेना ने किया। शुभारंभ माँ वीणा पाणी के समक्ष गोष्ठी अध्यक्ष एवं केबी हिंदी सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ.सतीश चंद्र शर्मा ‘सुधांशु’द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। साक्षी शर्मा ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत की।
डॉ.सतीश चन्द्र शर्मा ‘सुधांशु
ने सुनाया-
चंदा मामा दूर के,हुई दूर की बात।
चंद्रयान थ्री ने किये, अब ऐसे हालात। साक्षी शर्मा ने कहा-
नहीं बनीं थीं सरहदें,सारी पृथ्वी एक।
लालच में हमने किये,मित्रो
देश अनेक।
रुद्रांश वत्सभार्गव ने कहा-
पेड़ सहकर धूप खुद देते सभी को छाँव अपनी।
मदद करने को बुलाते डालियों की बाँह अपनी।
स्तुति शर्मा ने सुनाया-
सूरज सदा समय से आता।
और सदा समय से जाता ।।
अक्षांश वत्सभार्गव ने सुनाया-
भालू बैठा रेल में।
मजा आ गया खेल में।
प्रशांत शंखधार ने कहा-
धरम पर चलो और करो सब करम।
तुम्हें तार देंगे तुम्हारे करम।।
अथर्व शंखधार ने कहा-
जय सियाराम जय जय सियाराम।
दशरथ नन्दन जय श्री राम।।
न्यास अध्यक्ष डॉ.सुधांशु द्वारा श्रीपाल शर्मा ‘शमन’ एवं अशोक कुमार शर्मा को न्यास द्वारा प्रकाशित साझा संकलन ‘कुण्डलिया कुसुम’ की 3-3 प्रति व सम्मान पत्र प्रदान कर ‘कुण्डलिया श्री’ सम्मान से एवं साक्षी शर्मा को न्यास द्वारा प्रकाशित साझा संकलन ‘नारी तुम केवल श्रद्धा हो’ कि प्रति व सम्मान पत्र प्रदान कर ‘जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।अंत में अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा के उद्बोधन के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

