बेखौफ होकर हरियाली पर आरा चला रहे,लकड़कट्टे

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से जिले के ग्रामीण अंचल मे लकड़कट्टे बेखौफ होकर हरियाली पर आरा चला रहे हैं । ये लकड़कट्टे इतने मनबढ हैं कि दस पेड़ का परमिट बनवा कर बीसों पेड़ काट ले जाते हैं । शिकायत पर वन विभाग इन पर कोई प्रभावी कार्रवाई न करके मात्र फर्ज अदायगी कर मामले की इतिश्री कर देता है । मामला वन रेंज व थाना सफदर गंज अन्तर्गत ग्राम सराय का स्थान का है । जहां कुलदीप गौतम पुत्र राज कुमार के खेत मे लगे 16 सागौन और 3 नीम के प्रतिबंधित पेड़ों को लकड़कट्टे काट कर उठा ले गये । जबकि मात्र 11 सागौन के पेड़ काटने का परमिट बनवाया गया था ।
इस संबंध मे वन दरोगा अनिल कुमार गुप्त ने दूरभाष पर बताया कि 11 सागौन के पेड़ों का परमिट जारी किया गया है । वहीं वन सुरक्षा कर्मी ने बताया कि सागौन के 15 पेड़ का परमिट है । जबकि क्षेत्रीय लेखपाल महेश गुप्त का कहना है कि उन्होने मात्र 8 सागौन के पेड़ का खसरा बनाया है और यदि मेरे बनाये खसरे मे कोई हेर फेर किया गया है तो मै मुकदमा पंजीकृत कराऊंगा । बहरहाल क्षेत्र मे जिस धड़ल्ले से हरे पेड़ों का कटान हो रहा है यह निश्चित रूप से पर्यावरण के लिए अपूरणीय क्षति साबित होगी ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!