मिड डे मील के बर्तन चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार………
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। एक माह पूर्व प्राथमिक विद्यालय पहली पार मे मिड डे मील के बर्तन चोरी करने वाले चोर को मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गैस सिलेंडर सहित भगोने व अन्य समान बरामद किया है।बताते चले कि गत 16 जुलाई की रात्रि को अज्ञात चोरो ने प्राथमिक विद्यालय के किचन का ताला तोड़कर किचन मे रखा गैस सिलेंडर सहित खाना बनाने के सभी बर्तन चोरी हो गये थे जिसका मुकदमा थाना मसौली मे दर्ज है मंगलवार को उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार द्विवेदी, हमराही हेड कांस्टेबल प्रशांत त्रिपाठी, आकाश के साथ वाहन चेकिंग मे थे तभी रसौली रेलवे क्रासिंग के निकट से एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम प्रमोद कुमार पुत्र सुरेश निवासी ग्राम पड़रा मनौली थाना सफदरगंज बताया कड़ाई से पूछताछ पर युवक ने गत 16 जुलाई को पहलीपार स्कूल मे हुई चोरी को स्वीकार करते हुए उसके कब्जे से एक अदद गैस सिलिन्डर एक अदद भगौना अल्मुनियम, 11 चम्मच स्टील, 13 गिलास स्टील, 15 अदद थाली स्टील व 12 सौ रुपये नकद बरामद किये। इसी क्रम मे उपनिरीक्षक नरेंद्र द्विवेदी एव उनकी टीम ने ग्राम कंधाईपुर निवासी गोविंदा पुत्र किशोरी को एक अदद चाकू बरामद किया अभियुक्त के विरुद्ध आमर्स एक्ट की कार्यवाही की गयी है ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

