एक ने अपना नाम इंडिया रखा और दूसरे ने अब भारत पर बहस शुरू की नाम बदलाव के बीच मायावती
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने इंडिया बनाम भारत को लेकर चल रही चर्चाओं पर चुप्पीय तोड़ी है। उन्होंेने बुधवार को कहा कि देश के नाम पर खड़ा किया जा रहा ये विवाद सत्ताी पक्ष और विपक्ष की मिलीभगत है। विपक्ष ने बीजेपी को मौका दिया है। इस विवाद की आड़ में जरूरी मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है। संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रें स में बसपा सुप्रीमो ने बीजेपी के साथ-साथ विपक्षी दलों को भी निशाने पर लिया। उन्होंाने भारत बनाम इंडिया में भाजपा ने गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और विकास जैसे जरूरी मुद्दों को दरकिनार कर दिया है। इसी वजह से बसपा जातिवादी, सांप्रदायिक और पूंजीवादी गठबंधनों से दूरी बनाए रखना सही समझती है। मायावती ने कहा कि इंडिया गठबंधन के खिलाफ एनडीए गठबंधन और भाजपा को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए था। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा को देश के नाम को लेकर संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का मौका विपक्ष ने एक सोची समझी रणनीती के तहत अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखकर दिया है। यह भी माना जा सकता है और इसकी आशंका है कि यह सब सत्ता और विपक्ष अंदरूनी रूप से मिलकर कर रहे हैं। उन्होंने इंडिया हमारे देश का संविधान सम्मत नाम है। उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की अपील की।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

