डीएम साहब एक नज़र इधर भी विद्युत विभाग लापरवाही के चलते बेजुबानों की जाती है जान आए दिन होते हैं हादसे

मुकीम अहमद अंसारी

अंडरग्राउंड केबल बॉक्स खुले होने से होते हैं हाथ से

सहसवान। डीएम साहब एक नज़र इधर भी विद्युत विभाग को है किसी बड़े हादसे का इंतजार
सहसवान नगर में अधिकांश जगहों पर अंडरग्राउंड केबल बॉक्स खुले और क्षतिग्रस्त हालत में है जिनके बॉक्स पर ढक्कन नजर नहीं आते जो सड़क से दो या तीन फीट ऊंचे ही बॉक्स लगे होते हैं जो खुले हुए हालात में लगे हुए हैं जिसकी चपेट में कभी भी कोई बेजुबान जानवर आ जाते है।
बताते चले आरसीएल कंपनी द्वारा पूरे नगर में अंडरग्राउंड लाइन बिछाई गई है जिसके चलते दो कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं जिनकी घोर लापरवाही के चलते अधिकांश केबल बॉक्स के ढक्कन गायब है जिसे आए दिन कोई न कोई घटनाएं होती रहती है पिछले दिनों मोहल्ला हरनातकिया में खुले बॉक्स की चपेट में आने से एक बैल की मृत्यु हो चुकी है दूसरे मोहल्ला रुस्तम टोला में मस्जिद के पास खुले बॉक्स की चपेट में आने से एक बकरा मर चुका है तीसरे डार्लिंग रोड एसबीआई के पास एक स्कूली छात्र भी खुले बॉक्स की चपेट में आने से घायल हो गया था
और इसके अलावा भी अनगिनत घटनाएं हो चुकी है विद्युत विभाग की इतनी घोर लापरवाही के चलते अंडर ग्राउंड केबल बॉक्स से आए दिन कहीं ना कहीं हादसे से होते रहते हैं किसी भी बॉक्स में ताला नहीं है जो चाहे उसको खोलकर अपनी लाइन लगा लेते हैं इस घोर लापरवाही के चलते विद्युत विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है क्या आज मोहल्ला सैफुल्लागंज में एक बेजुबान बंदर को अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मोत हो गई बॉक्स में बुरी तरह झुलस कर मर गया जो अभी भी बॉक्स में चिपका हुआ नजर आ रहा है
इस ओर विद्युत विभाग की कोई नजर नहीं है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!