भागवत कथा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में डीजे स्वामी की मौत परिजन लगा रहे हत्या का आरोप
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर जामिनी में भागवत कथा के दौरान डीजे का कार्य कर रहे राजेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई परिजन मौके पर ही पहुंच गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पीआरबी 1322 पर मौजूद कौशल नवनीत नागर ने तत्काल राजेश को सीएचसी सहसवान लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा दिया।

पुलिस जुटी जांच में राजेश पुत्र ओमपाल 30 वर्ष ग्राम सुर्करा जो मोहल्ला अकबराबाद में निवास कर डीजे का कार्य करता था जो मूसेपुर जामनी में भागवत कथा मैं कार्य करने गया था जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मृतक राजेश डीजे का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण चलता था है। खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

