बाराबंकी के लोग कोरोना को लेकर सावधान हैं: डा. आदर्श सिंह जागरुकता कार्यशाला में बोले जिलाधिकारी
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। कोरोना हारेगा हमारी सावधानी और सतर्कता से कोरोना हारेगा हमारे बचाव पूर्ण व्यवहार से रेडक्रास एक भाव पूर्ण व्यवहार है और हम इसी भावपूर्ण समझदारी को हथियार बनाकर कोरोना की चेन तोड़ेंगे। उक्त विचार जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने रेडक्रास द्वारा आयोजित एक दिवसीय कोरोना जागरूकता कार्यशाला को संबोधित करते हुए ये भी कहा कि बाराबंकी के लोग कोरोना को लेकर सावधान हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्रा ने कहा कि कोरोना को लेकर डरने की जरूरत नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति से सम्पर्क न करें। किसी के घर आने जाने से, यात्रा करने से बचें। सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यशाला ने सचिव रेडक्रास प्रदीप सारंग ने स्वयं सेवकों से वार्ता में कहा कि ये ‘इंडियन रेडक्रास कोरोना टीम‘ 24 घण्टे किसी भी आपात में सहायक के रूप में तैयार रहेगी। केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डॉ अनुरुद्ध वर्मा ने सभी को इम्यून पावर बढ़ाने की खुराक देते हुए कहा कि यदि रोगरोधी क्षमता बढ़ जाये तो हमारा शरीर खुदबखुद वायरस और बैक्टीरिया से लड़ लेगा। कार्यशाला को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जेता सिंह, डॉ आफताब अंसारी, डॉ डीके श्रीवास्तव, डॉ शकील अहमद ने भी संबोधित किया। आरम्भ में जागो री जागो रोशनी स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये गए ‘मंजीठा-सेनीटाइजर‘ से सभी के हाथों को सेनिटाइज किया गया। इस मौके पर आँखें फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानन्द, ग्रीन गैंग समन्वयक रजत बहादुर वर्मा, आशा सिंह, शाइस्ता अख्तर, राजेन्द्र त्रिपाठी, स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ल प्रमुख रुप से उपस्थिति रहे।
बाक्स
कोचिंग सेन्टर 31 तक बंद
बाराबंकी। जिलाधिकारी डाॅ. आदर्श सिंह एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग-5 की अधिसूचना548/पाॅच-5/2020 के प्रस्तर 12(बारह) में प्रदत्त शक्ति एवं विहित व्यवस्था के क्रम में सभी तत्सम्बन्धी परिसर स्वामियों, संचालकों अथवा प्रबंधको को आदेशित किया जाता है कि जनपद के समस्त कोचिंग संस्थान 31 मार्च, तक के लिए बंद किए जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश का उल्लंघन उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग-5 की अधिसूचना 548/पाॅच-5/2020 के प्रस्तर 12(बारह) के प्रस्तर 15 में प्रदत्त व्यवस्था के अनुसार भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।
बाक्स
कारोना वायरस से बचाव को लेकर अधिकारियों ने की आपस में चर्चा
जैदपुर बाराबंकी। हरख ब्लाक कार्यालय में कोराना वायरस से रोकथाम के लिए शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ कोर कमेटी की बैठक की गई। जिसमें हरख ब्लाक क्षेत्र में कारोना वायरस से किस तरह से लोगों का बचाया जाए इसके लिए सभी विभागों अधिकारी व थानाध्यक्ष ने आपस में चर्चा की। जिलाधिकरी डाॅ आदर्श सिंह के आदेश पर बीडीओ हरख हेमनत कुमार यादव ने कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को बुलाई थी। जिसमें कारोना वायरस से बचाव को लेकर काफी देर तक अधिकारियों ने आपस में चर्चा की गई। विदेश से आने वाले हर नागरिक पर सबको नजर रखनी है। और इसकी जानकारी से उसके परिवार के सदस्यों के साथ सभी का बचाव है। लोग एक साथ भारी संख्या मंे किसी स्थान पर जमा होकर भीड़ का महौल न बनाए हो तो ज्यादा ठीक है। एक मीटर की दूर से लोगों से बात करें। खुद के साथ घर और आसपास की सफाई पर ध्यान दे। किसी भी तरह की अफवाहांे में न पड़े। इस बैठक में बीडीओ ब्रजेश कुमार,सतरिख सीएचसी अधीक्षक सुनील कुमार जायसवाल,जैदपुर अधीक्षक जाकिर हुसैन, ईओ जैदपुर योगेश प्रताप मिश्रा, सतरिख ईओ, सतरिख थाना प्रभारी निरीक्षक शमसेर बहादुर सिंह, जैदपुर दरोगा वीपी सिंह, बीईओ अजय गुप्त मौर्या, सीडीपीओ हरख के साथ ब्लाक स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे।
बाक्स
कोठी प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को किया सतर्क

कोठी बाराबंकी। शुक्रवार को नोबेल कोरोना वायरस को लेकर कोठी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव ने थाने में तैनात सभी उपनिरीक्षको सिपाही चैकीदार व अन्य स्टाफ में मास्क वितरण किए और कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी। इसके अलावा कोठी कस्बे के मुख्य चैराहे पर रविवार के दिन दुकानदारों से दुकान ना खोलने की अपील की और कहा क्षेत्र में जो भी सप्ताहिक बाजारे लगती है वह भी नहीं लगेंगी इसके अलावा भानमऊ चैराहे पर समाजसेवी डॉ जेपी वर्मा ने राहगीरों को लगभग डेढ़ सौ मास्क वितरित किए इस मौके पर एसएसआई प्रदीप यादव एस आई लक्ष्मीकांत दीवान दिनेश विनय वर्मा प्रधान प्रतिनिधि चैधरी मुशीर कुरेशी फूलचंद रमाकांत मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे

