अदालतों में कम रही भीड़, न्यायालय एवं ए0डी0आर0 केन्द्र पर हुआ सेनेटाइजेशन
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बरेली, 20 मार्च 2020। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हरिश्चन्द्र ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार जिला जज श्री संजय कुमाार पचैरी के निर्देशन में बरेली न्यायालय परिसर में प्रतिदिन सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।
माननीय जिला जज करे निर्देशन में आज न्यायालय परिसर के साथ ए0डी0आर0 केन्द्र पर साफ-सफाई की गई और वादकारियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया जिसके फलस्वरूप न्यायालय परिसर और समझौता कार्यालय में भीड़ कम रही और हर तरफ आवाजाही अन्य दिनों की तुलना में काफी कम रही।
परिसर में भीड़ को कम करने के लिए अधिवक्ताओं का भी साथ मिला अधिवक्ता अपने साथ किसी भी वादकारी को लेकर नहीं निकले और वादकारी को परिसर से बाहर ही रखा गया।
माननीय उच्च न्यायालय के 3 दिन के सफाई आदेश के बाद से ही जिला जज बरेली ने खुद अपने निर्देशन में अदालतों के हर परिसर में सफाई अभियान चलवाया और सेनेटाइज करने के साथ साफ सफाई का ध्यान रखा गया।
न्यायालय की जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कमेटी के सदस्य, अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली के सचिव ने बताया की जागरूकता एवं सेनेटाइजेशन का कार्य न्यायाधीश श्री शकील अहमद खान, श्री हरीश त्रिपाठी, श्री सत्यदेव गुप्ता, श्री सुनील कुमार वर्मा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ और यह भी बताया की माननीय जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में प्रति दिन न्यायालय परिसर में सेनेटाइजेशन का कार्य किया जायेगा और कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को हर सम्भव जागरूक किया जायेगा।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

