बीमारी से तंग विवाहिता ट्रेन के आगे कूदी, मौत

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

त्रिलोकपुर, बाराबंकी। थाना जहाँगीराबाद के नैनामऊ में बीमारी से तंग विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुसी कर ली महिला के तीन मासूम बच्चे है। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। नैनामऊ निवासी जफरुल हसन की पत्नी 30 वर्षीय सलमा बानो काफी दिनों से बीमार चल रही थी। काफी इलाज के बाद भी ठीक नही होने पर उसने गांव के बगल से गुजरी रेलवे लाइन पर जाकर बाराबंकी की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कूद गयी। बकौल पति फरुल पत्नी का इलाज काफी दिनों से चल रहा था। ठीक न होने पर अवसाद में चली गयी। निराशाजनक बाते करती थी। बताया रात में कुछ डिस्टर्ब थी उसे नींद भी नही आ रही थी। बताया सुबह 5 बजे घर से निकली हम लोग समझे कि शौचालय जा रही होगी। कुछ देर बाद लोगो ने हादशे किं जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस घटना के बाद विवाहिता के मायके पक्ष से कोई आरोप नही लगाया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता मानसिक रूप से परेशान थी

।सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!