पांच ग्राम पंचायतो को मिली डिजिटल सौगात

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। नई दिल्ली की सुविख्यात संस्था डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिले की पाँच ग्राम पंचायतों को डिजिटल सौगात दी। डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन द्वारा सैदनपुर में चलाये जा रहे प्रोजेक्ट स्मार्टपुर के अंतर्गत आज दिनांक 20 मार्च 2020 को बरौलिया, बदोसरायं, बिंदौरा, कोटवाधाम और मैलारायगंज को जोड़ा गया जिसमें इन गाँवो से चयनित युवा उद्यमियों को जनसेवा कार्य का प्रशिक्षण देकर डिजिटल उपकरण वितरित किये गये।ज्ञात हो कि संस्था द्वारा पिछले वर्ष भी प्रोजेक्ट स्मार्टपुर में जिले की  पाँच सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों को चुनकर उनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, वित्त, शासन और मनोरंजन आदि सुविधाएँ मुहैया कराकर सम्पूर्ण डिजिटल विलेज बनाया गया था, अब आज जिन गांवों को डिजिटल उपकरण दिये गये हैं वहाँ भी यही काम शुरू होगा। बता दें कि डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन पिछले चार वर्षों में जिले के 4 ब्लॉकों में 40 अलग अलग गाँवो में अपने सेंटर खोल चुकी है जहाँ ग्रामीणों को वित्तीय, शासकीय सुविधायें दी जाती हैं जिससे वंचितों और पिछड़ों को दूर तक नहीं भटकना पड़ता।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!