मसौली बाराबंकी। कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने तथा अपराध पर प्रभावी रोकथाम के लिए शनिवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव मे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सौर ऊर्जा संचालित सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है गांव मे लगे सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग पंचायत भवन एव थाना मसौली से होगी।
सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य चौराहा लिंक मार्गो को जोड़ने वाले मोड़ो, प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गये कैमरों से गांव की मॉनिटरिंग भी की जा रही है ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद के मुताबिक कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांव में कैमरे लगवाए जा रहे हैं. खासकर इससे महिलाओं की सुरक्षा में काफी मदद मिलेगी. साथ ही बताया कि गांव में सुरक्षा के मद्देनजर और कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी. गांव के चारों तरफ सुरक्षा के मद्देनजर कैमरे से निगरानी की जा रही है. वहीं, अभी गांव में अंदर लगवाए जाएंगे, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके. साथ ही बताया कि इन कैमरों की पंचायत भवन से मॉनिटरिंग की जा रही है. पंचायत भवन में एक बड़ी एलईडी लगाई जायेगी, जिससे गांव की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से ग्राम पंचायत बड़ागांव मे लैस होने पर प्रभारी निरीक्षक अंगद प्रताप सिंह ने कहा कि आपरेशन दृष्टि के तहत अब गांव मे होने वाली घटनाओ की निगरानी करने मे आसानी होगी तथा अपराधों पर अंकुश लगेगा।
Related Posts

