मसौली बाराबंकी । स्थानीय नगर आर्य समाज मन्दिर के साप्ताहिक यज्ञ मे मुख्य यजमान बने भाजपा जिलाध्यक्ष का आर्य समाज के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने वेद मंत्रो से यज्ञ मे आहुति दी । आर्य समाज के मंत्री गुरू नारायण श्रीवास्तव ने श्री मौर्य को समाज की स्थित से अवगत कराया । उन्होने आर्य समाज बाराबंकी की उन्नति के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।
कार्यक्रम मे उपस्थित प्रधान राजीव कुमार अवस्थी , राम चन्द्र अग्रवाल, सुधीर सक्सेना ,शांति स्वरूप आर्य, रमापति अवस्थी ,मुनि अर्जुन देव, आर एन आर्य, दिनेश गुप्त, बाबूलाल मौर्य, श्री कांत मौर्य आदि आर्य जनों ने माल्यार्पण और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया ।
Related Posts

