खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने आधा दर्जन से अधिक पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। लोकसभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान मे रविवार को खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने आधा दर्जन से अधिक पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। बूथों के भौतिक निरीक्षण में उन्होंने मतदाताओं से अपील किया की 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का मतदाता सूची में नाम दर्ज करायें तथा मृत व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से हटवाया जाए।
खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने ग्राम पंचायत बड़ागांव, मसौली, ज्योरी, धरौली आदि मे महिला मतदाताओं के फार्म 6 कम आने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीपीओ द्वारा महिला मतदाताओं को बूथ पर बुला कर फार्म 6 भरवाये गये तथा बी एल ओ से ज्यादा से ज्यादा नाम बढ़ाने की बात कही उन्होंने इसके लिए सभी बीएलओ से घर घर जाकर महिलाओं का नाम जोड़ेंने के लिए कहा। खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने कहा कि शादी के बाद जो महिलाएं ससुराल आईं हैं उनका हर हाल में नाम जुड़ना चाहिए। 18 वर्ष की वैसी युवतियों जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है उनको बीएलओ चिह्नित करें। इसके बाद उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। इससे लिगानुपात में सुधार होगा। महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं लोकतंत्र में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें वोट की महत्ता को समझाने की जरूरत है। इसके लिए उन्हें जागरूक करना है। जो मतदाता दूसरी जगह चले गए हैं या जीवित नहीं हैं उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित करें। मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने के लिए फार्म छह भरा जाएगा।
निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव, लिपिक अनिल दुबे, प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, बी एल ओ दीपक कुमार, सीमा वर्मा सहित भारी संख्या मे महिला मतदाता मौजूद रही।

Don`t copy text!