मसौली बाराबंकी।विकास खण्ड मसौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का मंगलवार को क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतो मे भव्य स्वागत किया गया। ग्राम पंचायतो के चयनित स्थानों प्रचार वाहन के पहुंचने पर गांव के ग्राम प्रधानों एव ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। तथा कार्यक्रम मे उपस्थित अधिकारियों एव भाजपा नेताओं ने उपस्थित जनों को विकसित भारत की शपथ दिलवाई।
मंगलवार को ग्राम पंचायत रहरामऊ, नियामतपुर, बांसा एव देवकलिया मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया ग्राम पंचायत रहरामऊ मे भारतीय जनता पार्टी जिलाकार्यकारिणी सदस्य एव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकुमार सोनी, ग्राम प्रधान उर्मिला वर्मा, सफलाई इंस्पेक्टर मो0 इमरान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा, रामलखन रावत ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए विकसित भारत की शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत बांसा मे जिला पंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा, बीईओ पी आर डी विकास तिवारी, ग्राम प्रधान अनुपमा पंचायत सचिव संजीव कुमार प्रधान प्रतिनिधि रामसिंह यादव ने स्वागत किया। ग्राम पंचायत देवकलिया पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम प्रधान विजय कुमार वर्मा, पंचायत सचिव उत्तम वर्मा ने स्वागत करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा ग्रामीणों ने विकसित भारत सेल्फी प्वाइट पर सेल्फी ली। ग्राम पंचायत नियामतपुर मे जेई एम आई अनिल कुमार व्यास, पूर्ति निरीक्षक मो0 इमरान, ग्राम प्रधान संदीप कुमार सिंह ने संकल्प यात्रा का स्वागत किया। ग्राम पंचायतो मे आयोजित कार्यक्रमों मे जहा विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गये वही परिषदीय विद्यालय के बच्चो द्वारा संस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किये गये।
Related Posts

